केरल के त्योहारों का अवलोकन केरल के समाज का जीवन आनंद, उसकी ऊर्जा, सजीवता और उसकी जीवंतता को दर्शाता है। कई त्योहार हैं जो लोगों की सांप्रदायिक और सामाजिक एकता को उजागर करते हैं। राज्य के अधिकांश कला रूपों का जन्म और विकास वर्षों के दौरान त्योहारों के संदर्भ में हुए।
वैसे तो ज्यादातर त्योहार पूजा स्थलों से जुड़े हुए हैं, कई त्योहार धर्मनिरपेक्ष भी हैं। ओणम केरल का राजकीय त्योहार है। धार्मिक त्योहारों में विषु, नवरात्रि, दीपावली, शिवरात्रि और तिरुवातिरा मुख्य हिंदू त्योहार हैं। रमजान, बकरीद, मुहर्रम और मिलाद -ए-शरीफ मुसलमानों के प्रमुख त्योहार हैं, जबकि क्रिसमस और ईस्टर यहां के ईसाईयों के मुख्य त्योहार हैं। इसके अलावा इन तीनों संप्रदायों के पूजा स्थलों पर कुछ छोटे पैमाने के विशिष्ट त्योहार भी मनाए जाते हैं।